हाईवे के किनारे खड़े ट्रक दे रहे हादसे की दावत, डम्पर पलटा

0
399

सुमेरपुर हमीरपुर। नेशनल हाईवे की एक पट्टी में फैक्ट्री के ट्रकों को खड़ा होने के कारण बीती रात हाईवे में बड़ा हादसा होते होते बचा कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर जा रहा डंपर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर को बचाने के चक्कर में पटरी पर उतरकर पलट गया। इस घटना में चालक एवं हेल्पर को‌ मामूली चोटे लगी है।

नेशनल हाईवे 34 पर एक सीमेंट फैक्ट्री संचालित है। इस फैक्ट्री में माल लेकर आने वाले ट्रक तथा माल ले जाने वाले ट्रक जाकर बाहर हाईवे पर खड़े होते हैं। शुक्रवार को रात करीब 8:00 बजे दो दर्जन ट्रक हाईवे पर खड़े थे। एक ट्रक कबरई से गिट्टी लेकर कानपुर जा रहा था। कानपुर से कबरई की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर से बचने के लिए गिट्टी लोड डंपर पटरी में उतरकर पलट गया।

इस घटना में चालक रमेश कुमार निवासी कानपुर, हेल्पर राकेश के साथ मामूली रूप से घायल हुआ है। चालक रमेश कुमार ने बताया कि हाईवे में ट्रकों के खड़ा होने के कारण जगह कम होने के चलते हादसा हुआ है। बता दें कि परिवहन विभाग कई मर्तबा फैक्ट्री के बाहर खड़े होने वाले ट्रकों का चालान कर चुका है। इसके बाद ट्रकों के बाहर खड़े होने का सिलसिला नहीं थम रहा है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here