Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurसंदिग्ध हालत में महिला ने लगाई फाँसी, मौत

संदिग्ध हालत में महिला ने लगाई फाँसी, मौत

राठ (हमीरपुर)। चिकासी थाना अंतर्गत रिहुँटा गाँव में आज सुबह एक महिला ने अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

चिकासी थाना अंतर्गत रिहुँटा गाँव की निवासी किरन (28)पत्नी अरविंद ने आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने मकान के कमरे में फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब परिजनों ने उसे फाँसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा तो उनके होश उड़ गये। वहीं जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ाशिलाजीत गाँव के निवासी मृतका के पिता रामभजन ने बताया कि उसने अपनी पुत्री किरन का विवाह वर्ष 2017 में चिकासी थाना क्षेत्र के रिहुँटा गाँव के निवासी अरविंद के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पति अरविंद व सास ससुर का व्यवहार उसकी पुत्री के प्रति अच्छा नहीं रहा है।

उक्त लोग उसकी पुत्री के साथ झगड़ा कर मारपीट भी करते रहते थे। उसकी पुत्री बीते काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी। जो बीते लगभग 20 – 25 दिन पहले ही वह अपनी ससुराल गई थी। उसकी पुत्री के पति सहित अन्य ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी है। वहीं मृतका अपने पीछे छह वर्षीय पुत्र ऋषभ और एक वर्षीय पुत्र रियांश सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गई है। मामले में चिकासी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular