Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarआगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल निपटाने के लिये पीस कमेटी की हुई...

आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल निपटाने के लिये पीस कमेटी की हुई बैठक

बसखारी (अम्बेडकरनगर)। आगामी मोहर्रम एवं उर्स को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बसखारी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी टांडा रेनू ने की, जबकि क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान दौलतपुर, भगाही तथा किछौछा दरगाह के ताजियादारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ताजिया निकालने के परंपरागत मार्ग की जानकारी अधिकारियों को दी। इस बीच दौलतपुर के ताजियादारों ने ताजिया मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत की, जिस पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार निखलेश कुमार को मौके पर जाकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

किछौछा दरगाह क्षेत्र से सैयद खलीक अशरफ ने नाली के ऊपर लोहे की जाली से ढकवाने की मांग की, जिसे गंभीरता से संज्ञान में लिया गया।

उपजिलाधिकारी रेनू ने बैठक के दौरान सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ताजिया की ऊंचाई जमीन से 12 फुट से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई नई परंपरा अथवा मार्ग नहीं बनाया जाएगा। यदि किसी ने परंपरा से हटकर नया मार्ग चुना तो संबंधित ताजियादारों पर कार्रवाई की जाएगी।

सीओ लक्ष्मीकांत मिश्र ने भी कहा कि सभी ताजिया जुलूस परंपरागत मार्गों से ही निकाले जाएं। बैठक में नगर पंचायत से कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ, जिसे लेकर असंतोष भी जाहिर किया गया।

बैठक में थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह, जेई शिवप्रसाद स्वर्णकार, कानूनगो रामनारायण, सभासद विनोद कुमार, निरंजन कुमार, इनाम हुसैन, मोहम्मद सलाम, एडीओ पंचायत बृजेश, आसिफ खां, दिनेश गिरी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं ताजियादार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular