Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeझारखंडी महादेव मंदिर की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की

झारखंडी महादेव मंदिर की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की

संभल अवधनामा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रितिक राजपूत ने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर झारखंडी महादेव मंदिर की समस्याओं को लेकर शिकायत की है। रितिक राजपूत ने बताया कि मंदिर की प्राचीन शिवलिंग को बिना गांव की मर्जी के दबा दिया गया है और उसके ऊपर दूसरी शिवलिंग रख दी गई है, जिससे मंदिर की पवित्रता और महत्व को कम किया जा रहा है।

इसके अलाव मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग की खराब स्थिति की भी शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण शिव भक्तों को काफी दिक्कतें होती हैं, खासकर सावन के माह में जब सैकड़ों शिव भक्त कांवड़ और जल लेकर हरिद्वार, बृजघाट आदि जगहों से आते हैं।

रितिक राजपूत ने बताया कि वह पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी शिकायत पर मात्र 62 मीटर पुलिया समित सड़क निर्माण कार्य कराया गया। उसके बाद आश्वासन दिया गया कि जल्द करा देंगे, लेकिन अभी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। सावन चालू होने वाला है और अभी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे शिव भक्तों को और अधिक परेशानी होगी।

रितिक राजपूत ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि वह इस मामले में जांच करें और प्राचीन शिवलिंग को ठीक कराएं तथा मंदिर को जाने वाले मार्ग को जल्द से जल्द ठीक कराएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular