HomeItawaकृषि अभियंत्रण महाविद्यालय में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

इटावा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के आवासीय परिसर में स्थापित योग वाटिका में अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह के निर्देशन एवं अधिष्ठाता डॉक्टर एन के शर्मा के कुशल नेतृत्व में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीनों महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं,कर्मचारी एवं अधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की।

अधिष्ठाता डॉक्टर एन के शर्मा ने बताया कि आयोजित सूर्य नमस्कार ऊर्जा और एकाग्रता का अनुभव कार्यक्रम में निश्चित रूप से विद्यार्थियों में उर्जा संचार के साथ-साथ एकाग्रता में भी वृद्धि होगी इस अवसर पर हार्टफुलनेस की टीम द्वारा निरंतर कराया जा रहे ध्यान से भी छात्र-छात्राओं को काफी लाभ हो रहा है यह महाविद्यालय छात्रों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रहा है।अंत में कार्यक्रम के आयोजन के लिए श्री हरिकृष्ण तिवारी,सर्वेश त्रिपाठी हार्टफुलनेस के डॉ ज्ञानेंद्र सिंह सहित समस्त कर्मचारियों विशेष रूप से इंजी0 एम ए हुसैन,महबूब हसन,मुस्ताक अहमद,असद अहमद सहित अन्य उपस्थिति कर्मचारियों,अधिकारियों और शिक्षकों का अधिष्ठाता ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular