Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeBusiness7% तक लुढ़का अनिल अग्रवाल की कंपनी का शेयर, ब्लॉक डील में...

7% तक लुढ़का अनिल अग्रवाल की कंपनी का शेयर, ब्लॉक डील में बिके 3300 करोड़ रुपये के स्टॉक, जानिए किसने बेचे

Hindustan Zinc Share Price Today हिंदुस्तान जिंक के शेयर ब्लॉक डील के बाद 7 फीसदी तक टूट गए। हालांकि इस डील में शामिल बायर्स और सेलर्स की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले खबरें थी कि कंपनी का प्रमोटर वेदांता ग्रुप ब्लॉक डील के जरिए हिंदुस्तान जिंक में 1.6% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है।

मशहूर मेटल कारोबारी अनिल अग्रवाल के स्वामित्व वाली कंपनी हिंदुस्तान जिंक के शेयर एक बड़ी ब्लॉक डील के चलते शुरुआती कारोबार में 7 फीसदी तक गिर गए। आज सुबह 7.2 करोड़ के शेयरों को लेकर ब्लॉक डील हुई, जिसकी वैल्यू 3323 करोड़ रुपये रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ब्लॉक डील में कंपनी में 1.71 फीसदी की हिस्सेदारी बेची गई। यह डील शेयरों पर 10 फीसदी के डिस्काउंट प्राइस के साथ हुई।

हालांकि, हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में ब्लॉक डील में शामिल बायर्स और सेलर्स की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले खबरें थी कि कंपनी का प्रमोटर वेदांता ग्रुप, ब्लॉक डील के जरिए हिंदुस्तान जिंक में 1.6% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है।

कंपनी में सरकार की बड़ी हिस्सेदारी

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, मार्च तिमाही के आखिरी तक वेदांता के पास हिंदुस्तान जिंक में 63.42% हिस्सेदारी थी। वहीं, सरकार ने भी 25% से अधिक हिस्सेदारी बरकरार रखी, जबकि बाकी शेयर एलआईसी और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के पास थे, जिसके चलते पब्लिक होल्डिंग बहुत लिमिटेड थी। रिटेल इन्वेस्टर्स का इस कंपनी में कुल स्टैक 2.5% है।

हिंदुस्तान जिंक बोर्ड ने जिंक, लेड और सिल्वर के लिए अपनी प्रोडक्शन कैपिसिटी को डबल करने के लिए प्राइमरी प्लान्स को हरी झंडी दे दी है। इस विस्तारीकरण के साथ कंपनी रिफाइनिंग मेटल कैपिसिटी को 250 किलोटन प्रति वर्ष तक बढ़ाएगी। कंपनी ने इसके साथ ही अपनी माइनिंग और मिलिंग क्षमताओं में भी वृद्धि को मंजूरी दी है। इस पूरी परियोजना लगभग ₹12,000 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा, और 3 साल के अंदर इसके पूरा होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular