Sunday, April 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeपांच हजार रुपए रिश्वत लेते दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे...

पांच हजार रुपए रिश्वत लेते दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

गोंडा में एंटी करप्शन टीम देवीपाटन मंडल में घूस लेते हुए दरोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरोगा के गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया।

मामला धानेपुर थाना का है जहां बुधवार को थाने में तैनात उप निरीक्षक अंकित यादव ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले उपेंद्र प्रसाद के विरुद्ध दर्ज की विवेचना हल्का के दरोगा अंकित यादव को मिली थी। उप निरीक्षक ने उपेंद्र कुमार को डरा कर विवेचना को हल्का कर देने के नाम पर 5 हजार रुपए की मांग की थी उसने रुपए की व्यवस्था करने के लिए दरोगा से समय की मांग कर दी।

जिसे दरोगा ने स्वीकार करते हुए समय दे दिया, तब उपेंद्र ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क कर-के पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद एंटी करप्शन टीम के दिशा निर्देश पर उपेंद्र ने प्राइवेट कमरा लेकर रहने वाले दरोगा को फोन किया, दरोगा ने कहा कि कमरे पर आ जाओ। जैसे ही उपेंद्र ने दरोगा के हाथ में 5 हजार रुपए रिश्वत दी तभी बाहर मौजूद एंटी करप्शन के सदस्यों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। और गिरफ्तार कर नगर कोतवाली गोंडा लाकर लिखा पढ़ी कर मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular