Ahmedabad Plane Crash: ‘बचने का कोई चांस ही नहीं था…’, अमित शाह बोले- विमान में था 1.25 लाख लीटर फ्यूल

0
334

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 242 लोग सवार थे जिनमें से केवल एक ही जीवित बचा है। गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि विमान में 1.25 लाख लीटर से अधिक ईंधन भरा गया था जिससे बचाव कार्य मुश्किल हो गया।

अहमदाबाद में एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की खबर ने पूरे देश को चौंका दिया। विमान मे क्रू मेंबर्स सहित 242 लौग सवार थे, लेकिन इनमें से सिर्फ एक ही जिंदा बच पाया है।

हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों से हालात की जानकारी ली। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अमित शाह ने अस्पताल का भी दौरा किया, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ विमान

इसके बाद शाह मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी। अमित शाह ने बताया कि एअर इंडिया के विमान में अहमदाबाद में ही 1.25 लाख लीटर से अधिक फ्यूल भरा गया था। दरअसल विमान को बिना स्टॉपओवर के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरना था।

अमित शाह ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद तापमान इतना अधिक हो गया था कि किसी को बचाने का कोई मौका तक नहीं मिला। शाह ने कहा कि अगर इतनी भारी मात्रा में ज्वलनशील ईंधन नहीं होता, तो अधिक लोगों को बचाया जा सकता था।

बता दें कि विमान में सवार एक ब्रिटिश-भारतीय नागरिक की जान बच गई है। वह अपने भाई के साथ फ्लाइट में सवार था। मीडियो रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हादसे में जिंदा बचने के बाद वह अपने भाई की तलाश कर रहा था।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here