HomeLucknowबड़े मंगल पर रॉयल कैफे ग्रुप ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

बड़े मंगल पर रॉयल कैफे ग्रुप ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

डी सी पी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बांटा लोगो को प्रसाद,हज़ारों श्रद्धालुओं के ग्रहण किया प्रसाद

ठंडा शरबत और देसी घी से बने व्यंजन -वेज पुलाव,छोले,बूंदी बांटी गई

लखनऊ।जेठ माह के पांचवें अंतिम मंगलवार के अवसर पर पिछले 11 वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वाहन करते हुए रॉयल कैफे समूह ने अपने सहारागंज स्थित परिसर के बाहर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

विभिन्न धर्मों के लोगो और परिवारी जनों की उपस्थिति में शाम 12:00 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम शाम तक चला।इस भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में डी सी पी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने लोगो को प्रसाद बांटा।इस अवसर पर रॉयल कैफे ग्रुप के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा और एमडी संदीप आहूजा ने संयुक्त रूप से बताया कि भीषण गर्मी के इस मौके पर राह चलते हज़ारो लोगों को ठंडा शरबत और देसी घी से बने व्यंजन -वेज पुलाव, छोले, बूंदी आदि का प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर लखन आहूजा,नवाब साहब,श्याम क्रिश्नानि,समाजसेवी अब्दुल वहीद,महेश दीक्षित,भाजपा नेता अनीता अग्रवाल,व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता,सुशील दूबे,राम जी,अजय वर्मा,राजेश मखीजा,कुदरत उल्ला खान,मुर्तुजा अली, सैय्यद गुलाम हुसैन,परवेज अख्तर सहित होटल का स्टाफ और विशिष्ट अतिथि गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular