Wednesday, August 27, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarजनपद मे ईद उल अज़हा का पर्व सकुशल सम्पन्न

जनपद मे ईद उल अज़हा का पर्व सकुशल सम्पन्न

जलालपुर अम्बेडकरनगर ईद-उल-अजहा का त्योहार नगर व क्षेत्र में परम्परागत तरीके से मनाया गया। सुबह नगर की सभी मस्जिदों व ईदगाहों में ईद-ए-कुर्बां की नमाज़ अदा की गई, उसके बाद जानवरों की कुर्बानी का सिलसिला चल पड़ा।उर्दू बाजार स्थित जामा मस्जिद में सुबह सबसे पहले 6:30 बजे मौलाना नजीबुल्लाह ने नमाज़ अदा कराई। उन्होंने लोगों से सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद मगुराडिला स्थित नयी ईदगाह में कारी मोहम्मद जकरिया ने नमाज अदा कराई। वाजिदपुर स्थित पुरानी ईदगाह पर कारी मोहम्मद तैयब की कयादत में ईद -ए-कुर्बां का नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। सराय चौक स्थित वक्फ मस्जिद रौज-ए-हजरत कासिम में ईद की नमाज मौलाना रहबर रज़ा सुल्तानी की कयादत में अदा की गई।

जाफराबाद स्थित बड़ी मस्जिद में मौलाना मीसम रज़ा ने नमाज़ पढ़ाई।पुरानी ईदगाह के समीप लगे मेले में बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया।मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पूरे दिन दावतों का दौर चलता रहा।ईद के मौके पर मशहूर खास व्यंजन सेवई का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में उपजिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल,पुलिस क्षेत्राधिकारी अनूप शुक्ल, कोतवाल संतोष सिंह दलबदल के साथ मुस्तैद रहे। इसी क्रम मे टांडा नगर के ईदगाह व मुबारकपुर ईदगाह मे बड़ी संख्या मे लोगों ने ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा की तो वहीं मस्जिद राजा साहब टांडा मे ईद उल अज़हा की नमाज़ मोहम्मद रज़ा ने बड़ी संख्या मे लोगो को अदा करवायी और नमाज़ के अन्त मे देश के अमन चैन के लिये दुआ करवायी इस दौरान राजा काज़िम रज़ा ने सभी को ईद उल अज़हा की मुबारकबाद पेश की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular