HomeSliderनेशनल हाईवे पर कार की स्पीड धीमी करना पड़ा महंगा, गाजियाबाद में...

नेशनल हाईवे पर कार की स्पीड धीमी करना पड़ा महंगा, गाजियाबाद में एनएच नौ पर मिनी बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

गाजियाबाद में एनएच नौ पर डासना आरओबी के पास एक मिनी बस ने कार को टक्कर मार दी जिससे दिल्ली के ईस्ट आफ कैलाश निवासी 80 वर्षीय शांतिलाल की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार कार के ड्राइवर ने स्पीड धीमी कर रखी थी तभी मिनी बस ने टक्कर मारी।

गाजियाबाद: नेशनल हाईवे पर अचानक वाहन की स्पीड धीमी करना महंगा पड़ सकता हैं। अपनी कार या अन्य किसी वाहन की गति तेज रफ्तार वाले हाईवे अचानक कम करने से जान भी जा सकती है।

इसी तरह से एक सड़क हादसा सोमवार को गाजियाबाद में अंजाम हुआ, जहां कार ड्राइवर की ओर से कार की गति थोड़ी धीमा करने से उसमें बैठे एक बुजुर्ग की जान चली गई।

गाजियाबाद में डासना आरओबी के पास हुआ हादसा

एनएच नौ पर डासना आरओबी के पास सोमवार की सुबह मिनी बस ने कार सवार 80 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुमसार हादसे के समय कार चालक बुजुर्ग ने अपनी कार स्पीड थोड़ी धीमी की थी, तभी पूरी स्पीड से दिल्ली की तरफ से आई मिनी बस ने उसमे टक्कर मार दी।

हादसे के वक्त कार में शांतिलाल और ड्राइवर समेत चार लोग थे

हादसे में दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी 80 वर्षीय शांतिलाल की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मिनी बस नोएडा से सवारी लेकर हापुड़ जा रही थी।

मिनी बस में ड्राइवर बाबूगढ़ निवासी चालक पिंटू समेत चार सवारी और थीं। वहीं वैगन आर कार में हादसे में जान गंवाने वाले बुजुर्ग शांतिलाल के अलावा महाराजपुर निवासी ड्राइवर राज हसन, मंजू जैन और पूर्वी जैन थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular