HomeMarquee‘53 वर्ष 53 पौधा’’ नारे के साथ पौधरोपण कर मनाया सीएम योगी...

‘53 वर्ष 53 पौधा’’ नारे के साथ पौधरोपण कर मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरापुरी कॉलोनी के रामेश्वरम पार्क में हुआ पौधारोपण

चार वर्षों से मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया जा रहा है पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस और विश्व पर्यावरण दिवस की तिथि के एक होने के संयोग को उनके गृह जनपद में एक अभियान का रूप मिल चुका है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ उपाध्यक्ष रहे डॉ. योगेश प्रताप सिंह के संयोजन में पिछले चार वर्षों से मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर पौधारोपण किया जाता है। पौधों की संख्या उतनी होती है, जितनी मुख्यमंत्री की उम्र। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के 53वें जन्मदिन पर ‘‘53 वर्ष 53 पौधा’’ नारे के साथ पौधरोपण अभियान चलाया गया।

आयोजन के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि और गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी और चीफ प्रॉक्टर प्रो. विनय सिंह की मौजूदगी में हीरापुरी कॉलोनी के रामेश्वरम पार्क में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर पहुंचे पर्यावरण प्रेमी प्रो. डीके सिंह, जो अब तक करीब सत्ताइस हजार पौधे लगा कर उनकी देखरेख चुके हैं, ने आयोजन में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने अपील की कि पौधे सिर्फ लगाए न जाएं, बल्कि उनकी गुणवत्तापूर्ण देखरेख भी की जानी चाहिए ताकि वह जिंदा रहें। प्रो. सिंह ने बताया कि उन्होंने जो पौधे लगाए उनमें से सत्ताइस हजार अस्तित्व में हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विधान परिषद सदस्य डॉ रत्नपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पर्यावरण के प्रति सजग और समर्पित रहते हैं। उनके जन्मदिवस पर पौधारोपण समाज में सकारात्मक संदेश देगा और देश को जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाने में मदद मिलेगी।

विशिष्ट अतिथि और विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी ने कहा कि जब समाज का प्रबुद्ध वर्ग पर्यावरण संरक्षण के लिए सामने आता है तो उसका समुदाय पर गहरा असर पड़ता है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण का यह काम समाज में ट्रेंड बनेगा तो सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा। चीफ प्राक्टर प्रो. विनय सिंह ने कहा कि विश्विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पहले से ही प्रयास होते रहे हैं। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर पौधारोपण के इस आयोजन के जरिये भी शिक्षक और विद्यार्थी समाज में गहरा संदेश जाएगा जो समाज में व्यवहार परिवर्तन का कारक बनेगा।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि पौधारोपण की यह पहल मुख्यमंत्री के पचासवें जन्मदिन पर की गई थी। इसके बाद से हर वर्ष उनकी उम्र के अनुसार पौधे लगाए जा रहे हैं। आयोजक विश्वेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आम, लीची, नीम, पीपल, बरगद और जामुन आदि के पौधे लगाकर समाज में पौधरोपण के महत्व का संदेश देने का यह काम आगामी वर्षों में भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर डॉ. विनय सिंह जेआरएफ, दिव्येंदु नाथ श्रीवास्तव, दुर्गेश बजाज, मनजीत विश्वकर्मा, रंजीत सिंह श्रीनेत क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो, कृष्ण मोहन शाही, प्रशांत सिंह नयागांव, मनीष कुमार, आकाश गौड़, मानस चौधरी, स्वप्निल राय, प्रणव त्रिपाठी, राघवेंद्र गुप्ता, अभय रोहरी, सतीश सिंह, प्रो. शैलेश सिंह और रिवेश प्रताप सिंह ने भी पौधारोपण में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular