Thursday, April 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस और यातायात पुलिस ने चलाया जिले में चेकिंग अभियान

पुलिस और यातायात पुलिस ने चलाया जिले में चेकिंग अभियान

चेकिंग दौरान पांच चालक नशे की हालत में पाए जाने पर दी चेतावनी

महोबा । जिला पुलिस एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाते हुए दो व चार पहिया वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करते हुए पांच चालकों को नशे की हालत में पायाए जिनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए भविष्य में नशा कर वाहन न चलाने की हिदायत भी दी गई। पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कम्प मचा रहा।

पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभारी रोक लगाये जाने के उद्देश्य से जिला पुलिस एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में प्रभारी यातायात पुलिस महोबा सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा दो व चार पहिया वाहनों को रोककर चालकों से गाड़ी कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस देख गए इसके बाद टीम द्वारा एक एक चालक परिचालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई है। जांच दौरान पांच चालक नशे की हालत में पाए गए।

प्रभारी यातायात ने बताया कि नशे में पकड़े गए चालकों के खिलाफ नियामुसार चालान की कार्रवाई की गई साथ ही हिदायत दी गई कि यदि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होगी तो उनके ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्तीकरण की प्रक्रिया अमल में लायी जायेगी। चेकिंग अभियान दौरान सभी चालक परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करते हुए उनको ओवर स्पीड में न चलने, अपने लेन में ही वाहन चलाने और सवारियों से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने यह भी कहा गया कि यदि कोई चालक परिचालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए मिला तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular