Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी ने सरकारी ऋण और आरसी बसूली के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने सरकारी ऋण और आरसी बसूली के दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट सभागार में बैंेकों की जिला स्तरीय सलाकार समिति की बैठक सम्पन्न

महोबा । जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में बैंको की जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं आरसेटी सलाहकार समिति की मंगलवार को बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक मे सरकारी ऋण और आरसी बसूली पर जोर दिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने सरकारी ऋण योजनाओं, एनपीए की स्थिति, एनपीए में जारी आरसी वसूली, वार्षिक ऋण योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनाए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, वित्तीय समावेशन, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आधार सीडिंग, एफपीओ आदि विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बैंकों का सीडी रेशियों कम है वे इसमे सुधार करें तथा सरकार समर्थित विभिन्न योजनाओं में जो भी आवेदन पेंडिंग हैं बैंकों द्वारा प्राथमिकता से उनका निस्तारण करके ऋण दिया जाय। उन्होने कहा कि बैंकों को विभिन्न योजनाओं में ऋण आदि का जो लक्ष्य दिया गया है, उसको समय से प्राप्त किया जाय। पशु पालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन जहाँ भी लंबित हैं विभागों से संपर्क करके उनका निस्तारण किया जाए। और कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन शासन की महत्वाकांक्षी योजना हैए इसमें स्वयं सहायता समूह के जो आवेदन पत्र लंबित हैं उनका निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि सभी सम्बंधित विभाग अपने अपने विभाग से सम्बंधित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लंबित आवेदन पत्रों की कमियों को पूर्ण कर उनका निस्तारण कराएं।

उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में प्रगति कम होने पर इसकी प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए तथा उद्यान विभाग द्वारा संचालित च्डथ्डम् योजना के अंतर्गत एफपीओ के मेंबर्स को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईसेटी में जो प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं उनका क्षेत्र बढ़ाया जाए तथा विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी में प्रशिक्षण दिए जाएं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया जा सके और उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। जिलाधिकारी महोदया नें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत पेंडिंग आवेदनो को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि यदि कैंडिडेट के स्तर से कोई समस्या हैं तो उससे सम्पर्क कर उसे पूर्ण कराएं। जनपद में भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मुहैया कराएं ताकि लोग रोजगार से जुड़कर अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित बैंकर्स तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular