Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeItawaनारायन कॉलेज में हुआ समर कैम्प का समापन

नारायन कॉलेज में हुआ समर कैम्प का समापन

इटावा। नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स,आलमपुर हौज में समर कैम्प 2025 का समापन समारोह भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ।समर कैम्प के समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.मुकेश यादव, ए.डी.आई.ओ.एस,वरष्ठि अतिथि राजीव शर्मा,रघुवीर सिंह,श्रीमती रूबी दीक्षित व आलोक दीक्षित एवं डॉ.धर्मेन्द्र शर्मा प्रधानाचार्य नारायन कालेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स ने माँ सरस्वती के प्रतिरूप पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नारायन कॉलेज में समर कैम्प के अंतर्गत महत्वपूर्ण गतिविधियों और विभिन्न खेल और कला क्षेत्र से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई थी।तैराकी,कराटे,नृत्य, आर्ट एण्ड क्राफ्ट,योगा,निशानेवाजी, तीरंदाजी,ऐरो मोडलिंग,रोबोटिक्स, एनीमेशन आदि का प्रशिक्षण संबंधित कुशल विशेषज्ञों द्वारा दिया गया।

17 मई 2025 से 31 मई 2025 तक चलने वाले इस समर कैम्प में अंतिम दिन सभी गतिविधियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।जिसमें विजयी हुए छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।विद्यालय के ऑडीटोरियम के मंच पर बच्चों ने विशेष प्रस्तुतियां दीं।सरस्वती वंदना,स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई, तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।इसके अलावा गीत एवं समूह नृत्य ने अपना रंग जमाया।मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारायन कॉलेज प्रतिवर्ष समर कैम्प का सफल आयोजन करता है जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि इस समर कैम्प में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य विद्यालयों जैसे सेंटमैरी,संत विवेकानंद, सुदिति ग्लोबल एकेडमी आदि से भी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समर कैंप में सर्वाधित रूचि तैराकी को लेकर देखी गई।समर कैम्प में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण राष्ट्रीय तथा अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा किया गया जिसमें से प्रमुख रूप से मोहम्मद कफील कुरैशी एवं फैजान कुरैशी(कराटे),चन्द्र मोहन तिवारी(शूटिंग तथा आरचरी),मोहम्मद इफ्तिखार (तैराकी),सन्दीप यादव(नृत्य)ऋतु कनौजिया(आर्ट् एण्ड क्राफ्ट), कृष्णकान्त(संगीत)आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्टिविटी इंचार्ज ऋतु कनौजिया,सुमित कुमार वर्मा,सन्दीप यादव,कृष्णकान्त,शिवराज सिंह, यादवेन्द्र पाल सिंह तथा सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन करते हुये कृष्ण गोपाल त्रिवेदी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular