Wednesday, August 27, 2025
spot_img
HomeMarqueeकांग्रेस संगठन को मजबूत व सशक्त बनाने में जुटी,संगठन को सशक्त और...

कांग्रेस संगठन को मजबूत व सशक्त बनाने में जुटी,संगठन को सशक्त और मजबूत बनाना है हमारा लक्ष्य : अर्जुन पासी

कोऑर्डिनेटर व कांग्रेस जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में कांग्रेस संगठन सृजन की बैठक कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ब्लाकों में संपन्न हुई। सुबह 11 बजे करोंदिकला बाजार में व दोपहर 1 बजे अखंडनगर ब्लॉक मुख्यालय पर तथा 3 बजे कादीपुर चौराहे से शाहगंज रोड स्थित रघुवर मैरिज हाल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के सृजन पर चर्चा की गई। कोऑर्डिनेटर अर्जुन पासी, उज्जवल शुक्ला, आनंद राय, संदीप त्रिपाठी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने संगठन को मजबूत बनाने हेतु ब्लॉक के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संगठन विस्तार के दौरान कांग्रेस कोऑर्डिनेटर आनंद राय ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करना है। यह महज एक अभियान नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय कर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है।कोऑर्डिनेटर अर्जुन पासी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत रणनीति पर विचार-विमर्श कर मिशन 2027 की तैयारी के तहत जिला से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाना है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान की बैठक कांग्रेस को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए की जा रही है। बैठक के जरिए ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जाएगा जो कांग्रेस में रहकर भाजपा को फायदा पहुंचा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हमारी टीम जिले से लेकर ब्लॉक कमेटी, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत, बूथ स्तर तक मजबूत और सशक्त बनाना है। जिससे 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अत्यधिक मजबूती के साथ मिशन 2027 फतेह करने में कामयाब हो सके। इस मौके पर किसान कॉंग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश सिंह, जयप्रकाश पाठक, योगेश सिंह, एआईसीसी सदस्य फिरोज अहमद, विजय पाल, रामचंद्र मिश्र, विनोद पांडेय, विनोद तिवारी, गिरीश त्रिपाठी, रामसरण गौतम,जयंत त्रिपाठी हृदय नारायण शुक्ल सर्वेंद्र सिंह गुड़ पांडेय इश्तियाक अहमद सुरेंद्र सिंह दिनेश धुरिया राम प्रयाग निषाद ध्रुव श्याम सिंह चौथी राम विश्वनाथ मिश्र गुड्डू पांडेय सिद्ध नारायण शुक्ला नंदलाल गौतम संजीव मिश्र संतोष उपाध्याय विकास मिश्र सौरभ श्रीवास्तव विनोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular