Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा सरकार में ही बेटियों द्वारा आपरेशन सिंदूर जैसा अभियान संभव-अनिल दुबे

भाजपा सरकार में ही बेटियों द्वारा आपरेशन सिंदूर जैसा अभियान संभव-अनिल दुबे

ब्लाक सभागार में मनाया गया अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति कार्यक्रम

कुदरहा। ब्लाक सभागार में गुरुवार को अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा जिला महामंत्री शालिनी मिश्रा, ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देव, संयोजक मनोज पासवान व खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने पं दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मलयार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने ऐसे समय में महिलाओं के जीवन में सुधार लाया जब समाज पुरूष प्रधान था। महिलाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए बेटियों के शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। जिससे 21वीं सदी नारी सदी बनाने की परिकल्पना साकार पूरा हो सके।

विशिष्ट अतिथि शालिनी मिश्रा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की देन है कि अब बेटिया आपरेशन सिंदूर को अंजाम दे रही हैं। बिटियो को आगे बढ़ाने में भाजपा सरकार की देन है। आरक्षण बढ़ाने के साथ महिलाओं को सशक्त करने का काम की है। ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने बताया कि बेटियां हर क्षेत्र में हिस्सा ले रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। महिलाओं का उत्थान भाजपा सरकार में ही संभव है। कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देव ने किया। खंड विकास अधिकारी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में कुदरहा ग्राम प्रधान पूजा देवी, राधा गुप्ता, मनीष त्रिपाठी, बलवंत सिंह, जनार्दन गोस्वामी, ओमकार चौधरी, दीपक श्रीवास्तव, राहुल कुमार,बजरंगी शर्मा, बिंदेश्वरी प्रसाद, रीना प्रजापति, सुनीता देवी, अनीता देवी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular