Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeईट भट्ठों पर बाल श्रम कर रहे बच्चों को चेक किया गया

ईट भट्ठों पर बाल श्रम कर रहे बच्चों को चेक किया गया

संभल अवधनामा पुलिस अधीक्षकजनपद सम्भल श्री कृष्ण कुमार के आदेश के अनुक्रम एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सम्भल महोदया सुश्री अनुकृति शर्मा तथा श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक बहजोई श्री आलोक सिद्धू के निर्देश के क्रम में चाइल्डलाइन की टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक श्री सत्य विजय सिंह थाना AHT जनपद संभल ने मय टीम के साथ रोड बबराला, गुन्नौर व जुनावई थाना क्षेत्र में विभिन्न दुकानों /संस्थानो/ईंट भट्टों पर बाल श्रम कर रहे बच्चों को चेक किया गया।

इस दौरान नियमानुसार 09 बच्चों को रेस्क्यू कर दुकानों / प्रतिष्ठानों के मालिक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई ।भट्टों पर जाकर वहां पर उपस्थित भट्ठा मालिक/ मैनेजर व ठेकेदारों, श्रमिकों व उनके परिवार वालों को बाल श्रम में बच्चों को न लगाने के संबंध में जागरूक किया गया एवं बताया गया कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को कम पर रखा ना जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है तथा इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 108, 112, 1076, 181 आदि के संबंध में जानकारी दी गई l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular