Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहाकाली मंदिर में वाटर कूलर का लोकार्पण

महाकाली मंदिर में वाटर कूलर का लोकार्पण

मुख्य प्रवेश द्वार निर्माण की विधायक ने की घोषणा

बस्ती। रविवार को रेलवे स्टेशन के पास सिद्धपीठ पौराणिक महाकाली मंदिर परिसर में बालक राम लक्ष्मी नारायण एंड सन्स के मालिक स्व. रमेश कुमार गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने मंदिर परिसर में वाटर कूलर का लोकार्पण किया और मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण की घोषणा की।
विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि सिद्धपीठ पौराणिक महाकाली मंदिर की शोभा बढ़ाने के लिए एक भव्य मुख्य द्वार अत्यंत आवश्यक है, जिससे श्रद्धालुओं को एक दिव्य अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने स्व. रमेश कुमार गुप्ता को स्मरण करते हुए कहा कि वे समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे।

मंदिर के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज गुप्ता ने बताया कि पुरानी बस्ती क्षेत्र में लोगों को ठंडे पानी की बहुत परेशानी होती थी। वाटर कूलर लगने से श्रद्धालुओं को अब बड़ी राहत मिलेगी। मंदिर के पुजारी एवं पीठाधीश्वर पंडित संजय शुक्ल ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब शीतल जल की सुविधा उपलब्ध होगी और मुख्य द्वार बन जाने से मंदिर की भव्यता और आकर्षण और बढ़ेगा।

कार्यक्रम में चंदन गुप्ता, रितेश गुप्ता, शोभित गुप्ता,अरविंद्र सोनकर, सिद्धेश सिन्हा, जयंत मिश्रा, विनोद उपाध्याय, रमेश मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, महेंद्र तिवारी, लवकुश सिंह, संदीप शुक्ला, ओम, अभिनव, रामकृपाल यादव, दिनेश पांडेय, पंकज, अमर सोनी, मोहम्मद आमिर, आमिष, नीरज, विजय वर्मा, कृष्णा बरनवाल, अरविंद गुप्ता, बबलू तिवारी, महेश कसौधन, रमेश, सोनू, अश्वनी, आकाश सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular