रविवार को कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा सदर जयसिंहपुर के ‘महादेवन’ गोशैसिंहपुर बाजार में “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किया। रैली में विभिन्न वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लेकर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई।
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर अर्जुन पासी ने कहा कि, “संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है। भाजपा सरकार द्वारा लगातार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं, जिसका कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी।”
जिला स्तरीय रैली की शुरुआत बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माला पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूर्व मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्र के पुत्र प्रमोद मिश्र ‘मुन्ना’ ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, नौजवान और गरीब विरोधी नीतियों पर काम कर रही है।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी ने कहा, “राहुल गांधी ने संसद से लेकर सड़क तक सरकार की जनविरोधी नीतियों का लगातार विरोध किया है।” वहीं, पूर्व मंत्री ओपी त्रिपाठी ने कहा, “राहुल गांधी ने देशभर में नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान खोली है।”कांग्रेस नेता बरूण मिश्र और सुब्रत सिंह सनी ने कहा कि भाजपा संविधान को समाप्त करना चाहती है और कांग्रेस इसके खिलाफ जनजागरण अभियान चलाकर विरोध दर्ज कराएगी। एआईसीसी सदस्य फिरोज अहमद और किसान कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
पूर्व प्रदेश महासचिव अनीस अहमद व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत मिश्र ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, “सीमा पर फायरिंग कर जनता को गुमराह किया जा रहा है, जबकि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बाँटकर देश की ताकत का परिचय दिया था।” रैली के आयोजक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने रैली की सफलता के लिए सभी लोगों का आभार जताया ।कार्यक्रम का संचालन पूर्व उपाध्यक्ष जयप्रकाश पाठक ने किया।
रैली में पीसीसी सदस्य लाल पद्माकर सिंह, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, जिला पंचायत सदस्य निकलेश सरोज, राजकुमारी, प्रमिला गौतम, विभु पांडे, लालता पाठक, इरफान अहमद, जफर अहमद, राम भवन पांडे,अपरबल सिंह, सलाहुद्दीन हाशमी,रणजीत सिंह सलूजा, हामिद राईनी, विनोद पांडे, सर्वेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, हृदय नारायण शुक्ला,सुरेन्द्र सिंह, गुड्डू पांडेय अतहर नवाब, श्रीराम यादव, फेकू राम, सियाराम तिवारी, जनेश्वर उपाध्याय, इमरान मानू, जमीदार यादव, नंदलाल मौर्य, मोनू पाठक, सियाराम वर्मा शिवपूजन सिंह, विजय सिंह, विजय पाल अशोक वर्मा, पवन मिश्र, जावेद अख्तर, आलोक पांडे, सुशील मिश्र, एसी मिश्र,पवन मिश्र रमेश सिंह, रामशरण गौतम, रामलौट यादव, राम अकबाल वर्मा, मोहम्मद आरिफ, तुफैल अहमद,ग्रीस तिवारी राम चन्द्र मिश्र ओमप्रकाश वर्मा,विश्वनाथ मिश्र अंकित अग्रहरि दुर्गेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।