वृद्धाश्रम में निरीक्षण व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

0
239

जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के चीफ आनन्द कुमार सक्सेना, डिप्टी हरीनाम सिंह, असिस्टेंट फिरोज आलम, वृद्धाश्रम के व्यवस्थापक जितेन्द्र सिंह व नन्दलाल उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में संवासियों के बिस्तर व शौचालयों की साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर सचिव पाण्डेय ने आपत्ति जताई और व्यवस्थापकों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, संवासियों को भी साफ-सफाई का महत्व समझाया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में वरिष्ठ नागरिक कानून 2007 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here