Thursday, April 23, 2026
spot_img
HomeItawaमातृ दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में हुआ क्रिकेट मैच

मातृ दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में हुआ क्रिकेट मैच

इटावा। छात्रों के लिए अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अनुशासन को अपनाना आवश्यक है,जो अंततःसमग्र विकास और सफलता की ओर ले जाता है।कर्वाखेड़ा स्थित ज्ञानस्थली आवासीय विद्यालय में मातृदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसमें छात्र-छात्राओं की माताओं को आमंत्रित किया गया।जिनके सानिध्य में कई प्रकार के खेलकूद सम्पन्न कराए गये।तथा किण्डरगार्टन परिसर में मूवी-डे नन्हें बच्चों ने बडी़ धूमधाम से मनाया।विद्यालय की प्रातःवंदना के पश्चात् विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष(वाइस चेयरमैन)विनीत यादव व विद्यालय के प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी ने माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर पुष्पहार किया तथा सभी के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की।उपाध्यक्ष विनीत यादव ने छात्रों को मातृदिवस की ढेर सारी बधाइयाँ दी।

उन्होंने मातृदिवस के इस शुभ अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये।उन्होंने कहा-कि आज का दिन हमारे जीवन में एक बहुत विशेष दिन है,जिसे हम मातृ दिवस या मदर्स डे के रूप में मनाते हैं।यह दिन उन सभी माताओं को समर्पित दिन है,जिन्होंने हमें इस दुनिया में लाने,हमें पालने,सिखाने और एक अच्छा इंसान बनाने में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी।मातृत्व कोई साधारण शब्द नहीं है;यह तो एक संपूर्ण भावना है-त्याग,ममता,प्रेम,धैर्य और सहनशीलता की पराकाष्ठा है।इसी हर्ष के साथ उन्होंने विद्यालय के आवसीय छात्रों व डे-स्कॉलर के मध्य एक क्रिकेट मैच का आयोजन कराया गया।जिसमें डे-स्कॉलर की टीम विजयी रही।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन के मुख्य सदस्य शिवमंगल सर तथा खेल विभाग प्रमुख वासिफ खान सर तथा वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी सर व विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular