Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeEntertainment'मां को हरपल सताता था डर...'Anushka Sharma बहुत छोटी थीं जब कारगिल...

‘मां को हरपल सताता था डर…’Anushka Sharma बहुत छोटी थीं जब कारगिल युद्ध लड़ रहे थे उनके पिता

भारत और पाकिस्तान (India Pakistan) के बीच तनाव इतना बढ़ चुका है जोकि फिलहाल ठंडा होता नजर नहीं आ रहा। पाकिस्तान लगातार हमले कर रहा है जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अनुष्का शर्मा के पापा खुद करगिल की लड़ाई लड़ चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया था।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर भारतीय सशस्त्र बलों और उनके परिवारों को भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए एक पोस्ट किया था। एक्ट्रेस ने भारतीय सेना को देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके बलिदान के लिए धन्यवाद दिया। अनुष्का शर्मा कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार शर्मा की बेटी हैं, जिन्होंने 1982 से ऑपरेशन ब्लूस्टार और कारगिल युद्ध सहित हर युद्ध में सेवा की है।

11 साल की थीं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा केवल 11 साल की थीं, जब उनके पिता ने साल 1999 में कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। साल 2012 में ईटाइम्स के साथ बातचीत में,अनुष्का ने याद किया कि कैसे वह स्थिति की गंभीरता को समझने के लिए बहुत छोटी थीं। जब उनके पिता उनके घर पर कॉल करते थे, तो वह उनसे ब्वॉयफ्रेंड और स्कूल के बारे में बात करती थी। अनुष्का को इस बात को महसूस यह महसूस नहीं करती थी कि वह युद्ध क्षेत्र में है।

अभिनेत्री ने कहा,”कारगिल एक कठिन युद्ध था। मैं उस समय बहुत छोटी थी, लेकिन मैं अपनी मां को देखकर डर जाती थी। वह पूरे दिन न्यूज चैनल चालू रखती थीं और जब हताहतों की घोषणा होती थी तो वह परेशान हो जाती थीं।”

अपने पिता के बेहद करीबी हैं अनुष्का

अनुष्का ने कहा, “जब मेरे पिताजी फोन करते थे, तो वह ज्यादा कुछ नहीं कह पाते थे, लेकिन मैं अपने स्कूल, ब्वॉयफ्रेंड और बाकी सब चीजों के बारे में बात करती रहती थी, बिना यह महसूस किए कि वह युद्ध लड़ रहे हैं।” अनुष्का ने कहा,”मुझे यह कहने में गर्व होता है कि मैं एक एक्ट्रेस होने से भी ज्यादा एक सेना अधिकारी की बेटी हूं।” अनुष्का शर्मा ने बताया कि वह अपने पिता के बेहद करीब हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हम भारतीय सशस्त्र बलों के हमेशा शुक्रगुजार हैं, क्योंकि वह सबसे मुश्किल घड़ी में हीरो की तरह हमारी रक्षा कर रहे हैं। उनके और उनके परिवारों ने जो हमारे लिए बलिदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular