Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeLucknowसपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा का...

सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को लगातार जान से मारने की धमकी,उनके आवास एवं काफिले पर हमले की घटना सहित प्रदेश में दलित समाज के उत्पीड़न की बढ़ रही घटनाओं में उत्तर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ जिला कार्यालय कैसरबाग से जिलाध्यक्ष जय सिंह जयन्त के नेतृत्व में पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता एकसाथ महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

जिलाध्यक्ष जय सिंह जयन्त ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन को लगातार जान से मारने की धमकी,उनके आवास एवं काफिले पर हमला किया गया,जिससे कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कई लोगों को गंभीर चोटें भी आईं।इस घटना के बाद भी सरकार द्वारा उन अराजक तत्वों पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी,जिससे यह स्पष्ट है कि उन्हें सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है।साथ ही आए दिन जनता के उत्पीड़न,हत्या,लूट,महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गयी हैं।

अपराधियों के हौसले बढ़ जाने से कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा,पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव,अम्ब्रीष सिंह पुष्कर,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह,राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड सिद्धार्थ सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव,फखरूल हसन चांद,प्रदेश सचिव त्रिवेणी प्रसाद पाल,विजय सिंह यादव,रंजीत यादव,राशिद अली,फैसल मकबूल खान, अकरम उर्फ बब्लू,प्रदेश अध्यक्ष मजूदर सभा धनीलाल श्रमिक,प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल शरद शरन सिंह,प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा विनीत कुसवाहा,पूर्व मंत्री राम सिंह राणा,पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह यादव,अशोक यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव,पूर्व प्रत्याशी सोनू कनौजिया,राजबाला रावत,सलाउद्दीन ‘मुस्सन’,जिला उपाध्यक्ष टीबी सिंह,अनिल पासी, बचान सिंह यादव,ललिता राजपूत लोधी,विजयश्री गौतम,अर्चना रावत, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान,रमेश सिंह रवि,ब्लाक प्रमुख चिनहट ऊषा सेन,नगर पंचायत अध्यक्ष बीकेटी गणेश रावत,प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक सभा अवधेश यादव,विधानसभा अध्यक्ष सोनीष मौर्य,उमाशंकर वर्मा,चन्द्रशेखर यादव,अजय कुमार रावत,जिला पंचायत सदस्य पन्ना लाल रावत,जीत बहादुर जीतू, जितेन्द्र यादव ‘गुड्डू’,निहाल अहमद सिद्दीकी,सुशील यादव ‘गुड्डू’,प्रेमलता यादव,ज्ञानेन्द्र कुमार ‘ज्ञानू’,दिवाकर यादव, जिला कोषाध्यक्ष इस्तियाक अहमद,अधिवक्ता रामनाथ रावत,विजयश्री गौतम,शगीर अहमद ‘अंगूर’,मुलायम सिंह यादव,संग्राम सिंह यादव,शिवम यादव गोलू सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular