Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeसोहगी बरवा वासियों के धरने में पहुंचे कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी

सोहगी बरवा वासियों के धरने में पहुंचे कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी

बोले विधानसभा में उठाउंगा सोहागी बरवा की समस्याओं का मुद्दा

महराजगंज। फरेंदा के कांग्रेस विधायक और इंडिया गठबंधन से लोकसभा प्रत्याशी रहे वीरेंद्र चौधरी शनिवार को सिसवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निचलौल ब्लॉक के ग्राम सोहगी बरवा मे उन धरनारत  लोगों के बीच पंहुचे जो पिछले पांच दिनों से धरना देकर जनसुविधाओं और समस्याओं के समाधान की मांग पर अड़े हुए हैं।

बता दें कि महराजगंज जिले का सोहगीबरवा राष्ट्रीय स्तर का पक्षी विहार भी है। करीब दस हजार की आबादी वाला यह क्षेत्र बिहार और नेपाल सीमा से घिरा टापू जैसा है। यहां बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई है। बरसात के दिनों में यहां तक आना जाना संभव ही नहीं है। लोकसभा चुनाव में इंडियन गठबंधन के प्रत्याशी रहे वीरेंद्र चौधरी ने समस्याओं के निदान का भरोसा दिया था। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। मौजूदा सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सात बार सांसद होने के बावजूद वे यहां सात बार भी नहीं गए।जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से यह क्षेत्र भारत के हिस्से जैसा नहीं जान पड़ता।
क्षेत्र वासियों के धरने में जिलाध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष बबलू सिंह व अन्य कांग्रेस जनों के साथ पहुंचे कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने लोगों की समस्याओं को सुना। वहां पंहुचे तहसीलदार को ज्ञापन दिया।  विधायक वीरेंद्र चौधरी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि एक महीने के अंदर सड़क निर्माण सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के निस्तारण हेतु कार्य नहीं शुरू हुआ तो कलेक्टर कार्यालय परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन होगा। उन्होंने क्षेत्र वासियों को भरोसा दिया कि वे यहां की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए विधानसभा में सवाल उठाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular