Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeअम्बेडकर जयंती संग साहित्यकार राजेश श्रेयस का मनाया गया जन्मोत्सव

अम्बेडकर जयंती संग साहित्यकार राजेश श्रेयस का मनाया गया जन्मोत्सव

अमृतायन साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के तत्वावधान में जी.टी.एस. कोचिंग में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जन्म जयंती समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार जय प्रकाश तिवारी ने की। मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह श्रेयस रहे। इस अवसर पर अवधी के स्तंभकार डॉ अशोक अज्ञानी संस्थापक अध्यक्ष अमृतायन की विशेष मौजूदगी रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन गीतकार मनीष मगन ने किया।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं बाबासाहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं सूर्य प्रकाश सूर्य द्वारा प्रस्तुत वाणी वंदना से हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार उपन्यासकार राजेश सिंह श्रेयस के जन्म दिवस के अवसर पर केक काटकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुस्तक भेंटकर समारोह मनाया गया।

इस अवसर पर गीतकार सूर्यप्रकाश सूर्य, गजलकार पुष्पेंद्र प्रेमी, गीतकार मनीष मगन, डॉ अशोक अज्ञानी, जय प्रकाश तिवारी, राजेश कुमार सिंह श्रेयस, डॉ राम राज भारती, प्रवीण कुमार पांडेय आवारा, राहुल प्रकाश समाजसेवी, भोजपुरी गीतकार सुभाष रसिया, अविनाश सिंह प्रबंधक लखनऊ कॉन्वेंट स्कूल, आशीष द्विवेदी, द्विवेदी ट्यूटोरियल, मनोज गुप्ता संस्थापक जी.टी.एस. एवं इन्सपेकटर सी.बी.सी.आई.डी., लखनऊ मुकेशानंद ने अपने गीत गजल छंद एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया। धन्यवाद ज्ञापन पुष्पेंद्र प्रेमी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular