Thursday, July 24, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaअयोध्या की 'बस्ती' में क्या हुआ? कॉलोनी वाले भागे DM-SSP के पास,...

अयोध्या की ‘बस्ती’ में क्या हुआ? कॉलोनी वाले भागे DM-SSP के पास, बोले – बुलडोजर चलाया जाए क्योंकि…

अयोध्या के देवकाली स्थित शिवपुरम कॉलोनी के निवासियों ने विवादित भूमि पर बनी अवैध बस्ती को हटाने की मांग की है। निवासियों ने एसपी ग्रामीण को बताया कि इस बस्ती में संदिग्ध गतिविधियां होती हैं और हाल ही में यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि 2023 में पुलिस ने बस्ती खाली कराने का आश्वासन दिया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

साहब…विवादित भूमि पर लंबे समय से अवैध बस्ती है। गत दिनों यहां रहने वाले असम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी थी। यहां रहने वाले लोगों की गतिविधियां संदिग्ध हैं। इन्हें यहां से हटाया जाना आवश्यक है। यह सामाजिक सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकते हैं। पहले भी कई बार प्रार्थनापत्र दिया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

यह कहना था देवकाली के शिवपुरम कालोनी के लोगों का। ये लोग यहां लंबे समय से स्थापित अवैध बस्ती को हटाने की मांग लेकर पहुंचे थे। आशीष पांडेय, अतुल कुमार तिवारी, वेदप्रकाश तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, रामजन्म यादव, जितेंद्र कुमार व शरदचंद्र सहित काफी संख्या में लोग पहले एसएसपी राजकरन नय्यर से मिलने पहुंचे, जहां एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी जनसुनवाई करते मिले।

आज तक खाली नहीं हुई झुग्गी

लोगों ने उन्हें प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि वर्ष 2023 में एक जनसूचना के जवाब में पुलिस ने उत्तर दिया था कि दस दिन में झुग्गी खाली करके लोग चले गए जाएंगे, लेकिन आज तक झुग्गी खाली नहीं हुई। यहां बाहरी लोग भी आकर कई-कई दिनों तक ठहरते हैं। इनकी गतिविधियां ठीक नहीं है।

आशंका है कि गलत पहचान पत्र के सहारे ये लोग रह रहे हैं। इससे यहां रह रहे लोगों में भय व्याप्त है। इसके बाद लोग जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे, जहां रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार श्रीवास्तव से मिले। उन्हें भी प्रकरण से अवगत करा कर लाेगों ने झुग्गी खाली कराने की मांग की।

कालोनीवासियों ने कहाकि यदि उनकी मांग को इस बार भी अनसुना किया गया तो मुख्यमंत्री से मिल कर इसकी शिकायत की जाएगी, क्योंकि ऐसी अवैध बस्ती रामनगरी की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular