Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeInternationalपाकिस्तान: बलूचिस्तान में बड़ा हमला, पुलिसकर्मियों की बस में IED ब्लास्ट; तीन...

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में बड़ा हमला, पुलिसकर्मियों की बस में IED ब्लास्ट; तीन की मौत और 18 घायल

पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत एक बार फिर से चर्चा में है। बलूचिस्तान में बड़ा बम धमाका देखने को मिला है। इस घटना में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बलूचिस्तान में हुए जोरदार IED ब्लास्ट का कनेक्शन बलूच विद्रोहियों से जोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक होने के बाद से बलूचिस्तान प्रांत लगातार सुर्खियों में है। वहीं, बलूचिस्तान से फिर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार को यहां IED ब्लास्ट देखने को मिला है। इस धमाके में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और 18 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।

IED का तेज धमाका

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मंगलवार को बलूचिस्तान के एक इलाके में तेज बॉम्ब ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में 3 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। यह कोई साधारण धमाका नहीं बल्कि IED ब्लास्ट था। इस धमाके की गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद 18 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रींद ने मामले पर बयान दिया है। उनका कहना है यह धमाका बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में देखने को मिला है। दश्त रोड पर पुलिस की एक गाड़ी को निशाना बनाया गया है। हादसे के दौरान 3 पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

3 पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक

शाहिद ने बताया कि घायलों में 16 पुलिसकर्मी समेत 18 लोग शामिल हैं। सभी घायलों को क्वेटा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें 3 पुलिसकर्मियों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

कैसे हुआ धमाका?

बता दें कि बलूचिस्तान पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए रिमोट कंट्रोल के जरिए IED ब्लास्ट किया गया है। प्रशासन को शक है कि इस ब्लास्ट में बलूच विद्रोहियों का हाथ हो सकता है। हालांकि अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular