Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeशहर में नवरात्र पर्व पर भक्तों ने निकाला बाइक जुलूस

शहर में नवरात्र पर्व पर भक्तों ने निकाला बाइक जुलूस

महोबा। नवरात्रि पर्व पर गुरूवार को भक्तों ने शहर में बाइक जुलूस निकाला। बाइक जुलूस के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सभी बाइक में सवार लोग हाथों मेे भगवा ध्वज लेकर जय जय श्री राम का उदघोष करते हुए निकले। चारों तरफ जय श्री राम की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया।

राम नवमी जुलूस से पूर्व भक्तों ने आज आल्हा चैक से भव्य बाइक जुलूस मयंक तिवारी के नेतृत्व में निकाला। सभी युवा बाइकों पर भगवा ध्वज लहराते हुए चल रहे थे। जुलूस दौरान युवाओं में खासा जोश दिखाई दे रहा था। बाइक जुलूस आल्हा चैक, डीएवी इंटर काॅलेज तिराहा, सुभाष चैक, ऊदल चैक, सराफा चैराहा, तहसील चैराहा होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करता दिखाई दिया।

जुलूस दौरान जहां युवा जय श्री राम का उदघोष करते हुए चल रहे थे वहीं डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों ने माहौल भक्तिमय बना दिया। बाइक जुलूस में हजारों की संख्या में भगवा ध्वज लहराने के कारण सड़के और गलियां भगवा रंग से पटी दिखाई दे रही थी। कुछ लोग चलती बाइक में उछलते हुए चल रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular