HomeMarqueeदूसरी शादी के लिए पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला

दूसरी शादी के लिए पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला

पड़ोसियों ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया

महोबा । शहर के मुहल्ला समदनगर में दूसरी शादी करने के लिए युवक ने पत्नी पर सिलंेडर से जान लेवा हमला कर दिया, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घालय हो गई, परिजनों ने उसे जिला अस्पताल महोबा में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप पति ने निराधार बताए है।

मौदहा डिवीजन के कुनहेटा टयूबबेल में आॅपरेटर के पद में काम कर रहे पंकज ने निशा नाम की युवती से पे्रम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से पंकज ने उसे अपने घर में नही रखा दोनो अलग अलग रहते थे, इस दौरान पंकज ने दूसरी शादी करने का प्रयास किय। भनक लगने पर पत्नी ने शिकायती पत्र देकर शादी रुकवा दी, इसके बाद दोनो किराए का मकान लेकर एक साथ रहने लगे।

निशा ने आरोप लगाया कि मंगलवार को पति ने उसे बेरहमी से पीटा और सिलंेडर उठाकर उसके सिर पर वार किया, जिससे महिला खून से लथपथ होकर गिर गई। पड़ोसियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। निशा का कहना है कि पंकज दूसरी शादी करना चाहता है। पंकज ने बताया कि जुलाई 2022 को दोनो कि शादी हुई थी, लेकिन आए दिन विवाद होने पर दोनो लोग अलग अलग रहने लगे। उसने बताया कि सिलेंडर धोके से गिर गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular