Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeनंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गूंज से गूंजा पंडाल

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गूंज से गूंजा पंडाल

र्रैया क्षेत्र के पंडित दीनदयाल नगर वार्ड नंबर 5 करमडाडे गांव के निवासी सदानन्द पाण्डेय पत्नी गेदा देवी जी के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव की झांकी निकलते ही श्रद्धालु पुष्प की वर्षा करने लगे।

जन्मोत्सव में संगीतमय सोहर भजन पर श्रोता खूब झूमे तथा भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से नन्द के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की जयघोष से वातावरण गूंजमान हो उठा। कथावाचक पंडित दुर्गा प्रसाद तिवारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष की महत्ता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है।

प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। मथुरा में राजा कंश के अत्याचार से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर नारायण ने कृष्ण रूप में देवकी के अष्टम पुत्र के रूप जन्म लिया और धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया। कथावाचक दुर्गा प्रसाद तिवारी जी ने कहा कि जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलना बड़ा दुर्लभ है। जब भी हमें यह सुअवसर मिले, इसका सदुपयोग करना चाहिए।

कथा का सुनना तभी सार्थक होगा, जब उसके बताए मार्ग पर चलकर परमार्थ का काम करेंगे इस मौके पर परमानन्द पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, रामायण पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, कपिन्जन पाण्डेय, विजय प्रकाश पाण्डेय, दुर्गेश, श्रीकान्त, राम लखन, श्री प्रकाश पाण्डेय, कुन्ज, अनुराग, अनुरुद्ध, देवेश, उमंग, आशुतोष तिवारी, रघुनंदन तिवारी, प्रियंका पाण्डेय, प्रीति तिवारी, प्रिया पाण्डेय सहित सैकड़ो लोग कथा में उपस्थित रहे I

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular