Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमहाशिवरात्रि पर्व पर महिलाओ जलाभिषेक कर की पूजा अर्चना

महाशिवरात्रि पर्व पर महिलाओ जलाभिषेक कर की पूजा अर्चना

अंबेडकरनगर महरुआ थाना क्षेत्र सभी शिवालयो मंदिरों पर 26 फरवरी दिन बुधवार को महाशिवरात्रि के महापर्व पर आए हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की पूजा अर्चना में व्यवधान उत्पन्न ना  हो इसलिए पहले से महरुआ थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह द्वारा महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मनसापुर कुटी बाबा डंबर दास से लेकर सभी शिवालयों पर पुलिस प्रशासन तैनाती की व्यवस्था करते हुए महिला आरक्षी को भी लगाया गया था मंदिरों पर हर बिंदु पर निगरानी रखते हुए खुद महरुआ चौराहे पर हमराही सिपाहियों के साथ मुस्तैद रहे ताकि वाराणसी और प्रयागराज से अयोध्या आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो और उन्हें सही रास्ता बताया जा सके और आवा गमन भी बाधित न हो
बताते चलें कि कथा के अनुसार आज महाशिवरात्रि के पर्व पर देवों के देव महादेव भोलेनाथ की बारात निकली थी और सभी देवता ब्रह्मा विष्णु समेत सभी देवताओं द्वारा शिव बारात का आनंद ले रहे थे और आज के दिन ही सती पार्वती माता और शिव जी का  विवाह हुआ था तभी से शिवरात्रि की परंपरा चली आ रही है और शिवरात्रि के महापर्व को बड़े ही धूमधाम से भजन कीर्तन के साथ मनाया जाता है महाशिवरात्रि पर सभी शिवालयों पर भक्तों की अटूट भीड़ होती है और जल अभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ महिलाएं जल के साथ दूध बेर बेलपत्र धतूर गन्ने की गेडी जौ आदि शिवलिंग पर चढ़ाकर शिवजी की पूजा अर्चना करती है तथा शिवजी और माता पार्वती को प्रसन्न करती हैं और वरदान मांगती हैं आज महरुआ चौराहा रामलीला अंतर्गत शिवालय मंदिर शंकर जी के मंदिर पर और शिवलिंग पर अलग-अलग सैकड़ो महिला श्रद्धालुओं ने जल अभिषेक किया और पूजा अर्चना कर मांगी मनोकामना और सभी जगह ओम नमः शिवाय तथा भक्ति में गीतों से मंदिर परिसर गूंज रहा था और जय जय भोलेनाथ और ओम नमः शिवाय का जाप चल रहा था वहीं कुछ श्रद्धालुओं द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की उचित व्यवस्था भी कराई  गई थी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular