मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 408 जोडो का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ

0
41
संभल अवधनामा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 408 जोडों का सामूहिक विवाह बडा मैदान निकट कलक्ट्रेट परिसर, बहजोई जनपद सम्भल में सम्पन्न कराया गया।
 जनपद सम्भल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत बडा मैदान निकट कलक्ट्रेट परिसर, बहजोई जनपद सम्भल में 408 जोडों का सामूहिक विवाह समाज के प्रत्येक जाति वर्ग समुदाय तथा उनके सामाजिक / धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/ रीति-रिवाज, सर्वधर्म समभाव एवं सामाजिक समरसता की सदभावनाओं के साथ सम्पन्न हुआ।
इस समारोह में खण्ड विकास अधिकारी, असमौली से 67, खण्ड विकास अधिकारी, बहजोई से 39, खण्ड विकास अधिकारी, बनियाखेडा से 63, खण्ड विकास अधिकारी, गुन्नौर से 11, खण्ड विकास अधिकारी, जुनावई से 20, खण्ड विकास अधिकारी, पंवासा से 69, खण्ड विकास अधिकारी, रजपुरा से 28, खण्ड विकास अधिकारी, सम्भल से 62 तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, चन्दौसी से 11, नगर पालिका परिषद, बहजोई से 08, नगर पालिका परिषद, सम्भल से 08, नगर पंचायत बबराला से 02, नगर पंचायत गवाँ से 02, नगर पंचायत गुन्नौर से 02 नगर पंचायत नरौली से 09 एवं नगर पंचायत सिरसी से 07 इस प्रकार (हिन्दू 326/मुस्लिम 82) कुल 408 जोडों का सामूहिक विवाह उनके सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/ रीति-रिवाज के अनुरूप कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अनामिका यादव जी, अध्यक्ष जिला पंचायत जनपद सम्मल, श्री हरेन्द्र सिंह ‘रिंकू’ मा. जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, श्री परमेश्वरी लाल सैनी, पूर्व एम.एल.सी., श्री डॉ. राजेन्द्र पैंसिया जिलाधिकारी सम्मल, श्री कृष्ण कुमार विश्नोई, पुलिस अधीक्षक सम्मल, श्री गोरखनाथ भटट् मुख्य विकास अधिकारी सम्मल, श्री दीपक चौधरी डिप्टी कलेक्ट्रर, परियोजना निदेशक, डी.आर.डी.ए. सम्मल, जिला विकास अधिकारी सम्भल, जिला पंचायत राज अधिकारी सम्मल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सम्मल, जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी सम्मल, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सम्मल, वाट माप निरीक्षक सम्भल, जिला प्रोबेशन अधिकारी सम्मल, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सम्मल, जिला पूर्ति अधिकारी सम्भल, जिला सूचना अधिकारी सम्मल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी जनपद सम्मल, समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत जनपद सम्भल, श्री तिनेज कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी, सम्भल एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here