Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurमहिलायें प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भूमिकाओं का निर्वाह्न बखूबी कर रहीं हैं

महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भूमिकाओं का निर्वाह्न बखूबी कर रहीं हैं

नेहरू महाविद्यालय में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
ललितपुर। जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक कुमार पाराशर की अध्यक्षता में नेहरू महाविद्यालय में महिलाओं से संबंधित विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज आलोक कुमार पाराशर, प्राचार्य प्रो.ओमकार शास्त्री, प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल ने कहा कि इस दौर में महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। घर हो या कार्यस्थल महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाएं खड़ी हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिलाएं अपना योगदान न दे रही हों। घर हो या बाहर महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। महिलाओं के अधिकारों की धारणाओं के साथ सामान्य रूप से जुड़े मुद्दों में शारीरिक अखंडता और स्वायत्तता का अधिकार, यौन हिंसा से मुक्ति, वोट देने का अधिकार, सार्वजनिक पद धारण करने का अधिकार, कानूनी अनुबंध करने का अधिकार, पारिवारिक कानून में समान अधिकार, काम करने का अधिकार, उचित मजदूरी या समान वेतन, प्रजनन अधिकार, स्वामित्व का अधिकार आदि शामिल हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वार हमेशा महिलाओं को विधिक सेवा प्रदान करने के लिए खुले हुए हैं,महिलाएं विधिक जानकारी हेल्पलाइन नंबर 15100 पर कॉल करके विधिक जानकारी ले सकती हैं।  गरीब, निर्बल, असहाय, महिलाओं, बच्चों, बन्दियों, वृद्धजन आदि को निशुल्क विधिक रूप से सक्षम करने के लिये 09 नवम्बर 1987 को विधिक सेवा अधिनियम लागू किया गया। इसके अन्तर्गत अप्राप्त वर्ग को सक्षम निशुल्क विधिक सेवा प्रदान की जाती है। छात्राओं को निशुल्क विधिक सहायता के बारे में अवगत कराया गया। महिलाओं को सम्पत्ति में बराबर का अधिकार, दहेज प्रथा, बाल-विवाह, अनिवार्य शिक्षा योजना, भू्रण हत्या, घरेलू हिंसा के साथ हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101, 1930 आदि नंबरों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। एडीजे/सचिव यशवन्त कुमार सरोज सीजेएम विभान्शु सुधीर, वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक सरिता रिछारिया, पूनम, विकास झां एड.,न्यायालय से रोहित राठौर, अभिजीत, विकास कुशवाहा, पंकज गनर उपस्थित रहे। संचालन पुष्पेन्द्र सिंह चौहान एडवोकेट ने किया। तो वहीं आभार प्रवक्ता डा.सुधाकर उपाध्याय ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular