Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeNationalमुख्य मंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनपद संभल प्रदेश में प्रथम...

मुख्य मंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनपद संभल प्रदेश में प्रथम स्थान

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनपद संभल पिछले माह की भांति प्राप्त किया प्रदेश में प्रथम स्थान
संभल अवधनामा – माह जनवरी 2025 में विकास से सम्बन्धित मा. मुख्यमंत्री डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश की जारी प्रगति रिपोर्ट में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनपद संभल ने जिलाधिकारी  एवं मुख्य विकास अधिकारी  के कुशल निर्देशन में प्र्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद संभल का मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जोजना के लंबित आवेदनों के निस्तारण में माह अगस्त 2024 में प्रदेश मे द्वितीय , माह सिंतबर 2024 में प्रदेश में तृतीय स्थान, माह अक्टूबर 2024 में प्रदेश में प्रथम, नवम्बर 2024 में प्रदेश में द्वितीय, दिसम्बर 2024 में प्रदेश में प्रथम स्थान था । जिलाधिकारी  के कुशल मार्गदर्शन से जनपद ने माह जनवरी 2025 में पिछले माह की भांति पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिलाधकारी  ने योजना के क्रियान्वयन से जुड़े समस्त अधिकारियों, उपजिलाधिकारियो, समस्त खण्ड विकास अधिकारियो एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए यह निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक पात्र बालिकाओ का आवेदन कराये एवं प्राप्त आवेदन पत्रों पर अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के अन्दर नियमानुसार उसका स्थलीय जांच कर निस्तारण किया जाए। जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से मिल सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular