सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदू महासंघ सिद्धार्थनगर की इकाई का रविवार को गठन हुआ और पदाधिकारियों ने सिंहेश्वरी शक्तिपीठ पर रविदास जयंती के उपलक्ष्य में सहभोज एवं नव नियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। जिसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंडल अध्यक्ष बस्ती मंडल अखिलेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में अखंड प्रताप सिंह प्रदेश मंत्री व दिनेश चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर का सम्मान राम मंदिर देकर किया गया संगठन में नई बनी कार्यकारी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कृपाशंकर त्रिपाठी महामंत्री अरविंद शुक्ला वरिष्ठ उपाध्याय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह महिला जिलाध्यक्ष माधुरी मिश्रा मातृशक्ति उपाध्यक्ष नेहा भारती व अधिवक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा महामंत्री अमित त्रिपाठी बृजेश मिश्रा ने शपथ लेते हुए योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करने के लिए हिंदुत्व के मार्ग पर चलने का शपथ लिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह ने संगठन को संगठित रहने की नसीहत दी दिनेश चौबे ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर जब पूरा देश हिंदुत्व के राह पर चल पड़ा है तो सिद्धार्थनगर के हिंदू उनके साथ रहेंगे अखंड प्रताप सिंह ने भी सम्बोधित किया।
विहिम ने किया सहभोज एवं नव नियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह
RELATED ARTICLES