Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeगोलीकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को पीड़ित ने एस पी को...

गोलीकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को पीड़ित ने एस पी को दिया पत्र

पिछले दो सप्ताह मुराई का पुरवा में हुए गोलीकांड में दूसरे नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग लेकर  पीड़ित चंद्रशेखर पासी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर दूसरे आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की है। अमेठी थाना क्षेत्र मुराई का पुरवा निवासी घायल युवक चंद्रशेखर का इलाज अभी एम्स में चल रहा था।
गुरुवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
बीते दिनों 23 जनवरी को मुराई का पुरवा गांव के पास गांव के ही नितिन उर्फ दन्ना पासी ने अपने साथी रविन्द्र के साथ चन्द्रशेखर  पर फायरिंग कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
 पुलिस ने नितिन उर्फ दन्ना को अमेठी कोतवाली व स्वात टीम ने ककवा गांव नहर पुलिया के पास एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा है। नामजद दूसरे आरोपी  रवींद्र पासी को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
पीड़ित चंद्र शेखर ने बताया कि 23 जनवरी को उसे गोली मारकर जान से मारने की कोशिश की थी। मामले में पुलिस एक युवक को जेल भेजा है। जबकि दूसरा युवक रवीन्द्र पासी अभी फरार है। पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गिरफ्तारी के लिए उसने एसपी से न्याय की गुहार की है। उसे जान माल का खतरा बना हुआ है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular