जन्मदिन की पार्टी में हुआ बवाल,एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से किया हमला

0
21
थाना क्षेत्र के पासिन पुरवा में आर्यन सरोज के जन्मदिन की पार्टी के दौरान दो छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिए। हमले में एक छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां पर इलाज चल रहा है।
रविवार को नगर पालिका के वार्ड नंबर 22 निवासी 15 वर्षीय हिमांशु गुप्ता साथियों के साथ एक साथी के घर जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। इसी दौरान एक छात्र से विवाद हो गया। छात्र ने हिमांशु के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। घटना में हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी सागर विश्वकर्मा कक्षा 10 का छात्र है और वार्ड नंबर 10 का रहने वाला है।  हमले में हिमांशु के सिर, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल हिमांशु को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र का इलाज अस्पताल में चल रहा  है। वारदात के बाद आरोपी सागर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना आर्यन सरोज के घर में आयोजित जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई, जहां दोनों छात्र मेहमान के रूप में आए थे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here