Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeअभय सिंह, वैष्णवी, अंकित कनौजिया और ममता सिंह ने जीती गोला-फेंक प्रतियोगिता

अभय सिंह, वैष्णवी, अंकित कनौजिया और ममता सिंह ने जीती गोला-फेंक प्रतियोगिता

आर आर पी जी के खेल मैदान में शुरू हुई तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता
रविवार को रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर अमेठी खेल मैदान में तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ अमेठी के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ विनोद सिंह, जिला उप क्रीडाअधिकारी मुशर्रफ खान, शमीम अहमद एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओ पी त्रिपाठी ने किया। डॉ विनोद सिंह ने खेल की शपथ दिलाते हुए कहा कि खेल से शरीर एवं मन दोनों स्वस्थ होते हैं।
मुशर्रफ ने कहा कि आज खेल से स्वयं को ही नहीं देश को  भी गौरवान्वित कर सकते हैं। पुरुष वर्ग  गोला फेंक में अभय सिंह प्रथम,अमित कुमार  द्वितीय स्थान और आशीष सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया ,महिला वर्ग में वैष्णवी प्रथम स्थान,अनुष्का द्वितीय स्थान और कंचन मौर्या तृतीय स्थान प्राप्त किया।तार गोला फेंक पुरूष वर्ग मे अंकित कन्नोजिया प्रथम ,अभय सिंह द्वितीय स्थान और शिवा कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं महिला वर्ग में ममता सिंह को प्रथम स्थान, शालिनी शुक्ला द्वितीय स्थान तथा दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी के प्रति आभार खेल समन्वयक डॉ उमेश सिंह ने किया। मुख्य क्रीड़ाधिकारी डॉ दुष्यंत प्रताप सिंह एंव खेल शिक्षक शशि शेखर सिंह की देखरेख में सभी सम्पन्न हुआ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular