लखनऊ ऑल इण्डिया शिया हुसैनी फॅन्ड की ओर से हज़रत इमाम हुसैन के जन्म दिन पर 2 फरवरी 2025, 3 शाबान को शिया कालेज विक्टोरिया स्ट्रीट में आम लंगर (दस्तरख्वान) का आयोजन किया गया है।
दिन में ठीक 12 बजे नज़् उलेमा देगें। संस्था ने दस हज़ार लोगों के लिए लंगर में भोजन का प्रबन्ध किया है।
इस कार्यक्रम के प्रबन्ध के लिए 50 लोगों की “सेवा टीम” बनाई है जो सभी प्रबन्ध करेगी। सबील का भी प्रबन्ध विक्टोरिया स्ट्रीट पर किया जायेगा।
लंगर में सभी धर्मो के लोगों को दावत दी गई है। संस्था ने लंगर की तैयारियाँ पूरी कर ली है।
यह सूचना संस्था के महासचिव हसन मेंहदी (झब्बू) ने दी है।