HomeMarqueeसपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव की कमान राकेश रंजन को...

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव की कमान राकेश रंजन को सौंपी

सुल्तानपुर।समाजवादी पार्टी ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार की कमान कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के राकेश रंजन को सौंपी है। वे पूर्व विधायक भागेलूराम के पुत्र हैं। समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने उन्हें आधिकारिक रूप से प्रचारक नियुक्त किया है। गौरतलब है कि हाल ही में राकेश रंजन को समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। अब उन्हें उपचुनाव में पार्टी की नीतियों और रणनीति को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। समाजवादी पार्टी के इस फैसले को बहुजन समाज के बीच मजबूत पकड़ बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular