Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeनपा अध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी पीडीए की जन पंचायत चौपाल

नपा अध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी पीडीए की जन पंचायत चौपाल

बांसी सिद्धार्थनगर। कस्बे के नरकटहा निरालनगर मे बुधवार को समाजवादी पार्टी पीडीए की जन पंचायत चौपाल संपन्न हुई। चौपाल को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी वंचित समाज को उसका हक दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। हमारे मुखिया अखिलेश यादव समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते है। वही भाजपा की सरकार सत्ता पाने के लिए समाज को तोड़ने का काम कर रही है। इनके मुखिया संविधान को बदलने के फिराक में लगे है। पूर्व नपा अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मो इदरीश पटवारी ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव गांव और घर घर जाकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस जनविरोधी सरकार से ऊब चुकी है और इसे उखाड़ फेंकने की तैयारी में है। हम सब को एकजुट होकर इस साकार को बदलना है। चौपाल को नगर अध्यक्ष कपिल देव, सब्बू खान, पवन कुमार यादव, बुद्धिराम प्रजापति ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महताब आलम सन्नू, मैनू नेता,पवन कुमार यादव, दिल्लू, गोलू मेकरानी, मुन्ना पांडेय, सारिक ख़ान,अलीम सिद्दीकी, अज़हर ख़ान, सालिक राम, निवास यादव, प्रहलाद, साकिर अली, राम निवास, गणेश दत्ता, के सी त्रिपाठी , सरताज अली  सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular