Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeनेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती सपा कार्यालय पर मनाई गई जयंती

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती सपा कार्यालय पर मनाई गई जयंती

पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनको याद किया
शाहजहांपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के योगदान पर चर्चा की गई। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि देश को आजाद करने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अहम भूमिका रही उन्होंने ‘आजाद हिंद फौज’ की स्थापना की। उन्होंने देश में जागृति लाने के लिए पूरे देश का भ्रमण किया। झारखंड के रांची, जमशेदपुर, देवघर और अन्य जगहों में आकर लोगों के बीच स्वतंत्रता का अलख जगाया, जिसका काफी सकारात्मक परिणाम हुआ और हमलोग 1947 में आजाद हुए। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्म 23 जनवरी,1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था.वे एक महान देशभक्त, क्रांतिकारी,और स्वतंत्रता सेनानी थे. नेताजी ने भारतीय राष्ट्रीय सेना या आज़ाद हिंद फ़ौज का गठन किया था। इस मौके पर सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह,सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकास चंद्र एडवोकेट, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, सपा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, डॉक्टर लालजीत वर्मा, सपा नेता लाल बाबू,संतोष पाल,डॉ सुहेल खान कॉट, नरवीर फौजी, पातीराम वर्मा, सचिन कनौजिया, खिज़र महबूब खान उर्फ चंदू, सुबहान अंसारी शमसुद्दीन सिद्दीकी, हफ़ीज़ अंसारी, असलम खान, जीशान खान, गुफरान खान, रोहित बहल, मोहम्मद हसन, उजैर खान, यावर बाबू, सचिन भोजवाल अभय शंकर, सत्येंद्र कुमार एडवोकेट, आरिफ खान, यश मौर्य, रमेश पाल आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular