Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurमुनि विशुभ सागरजी का 6वां मुनि दीक्षा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

मुनि विशुभ सागरजी का 6वां मुनि दीक्षा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

मुनि विशाल सागर जी की तपस्या को देख हतप्रभ हो रहे भक्त

मड़ावरा (ललितपुर)। कस्बा मड़ावरा के महावीर विद्याविहार में विराजमान आचार्यश्री विशद सागरजी ससंघ के सानिध्य में आयोजित किये जा रहे 1008 श्री समवशरण महामण्डल विधान में दिन प्रतिदिन नए अध्याय जुड़ रहे हैं। धर्म का प्रचार प्रसार व संस्कार तो जीवित हो ही रहे हैं। साथ ही आचार्य संघ की कठिन तपस्या से भी श्रद्धालुजन रूबरू हो रहे हैं। गुरुवार को सकल दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा के संयोजन में संघस्थ मुनि विशुभ सागरजी का 6वां मुनि दीक्षा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान प्रीति राजकुमार जैन द्वारा दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में खीर का वितरण किया गया। साथ ही मुनिश्री की पुरानी पिच्छी प्राप्त करने का सौभाग्य भी उक्त गुरुभक्त दंपत्ति को मिला। वर्णी नगर मड़ावरा में आयोजित किये जा रहे 1008 श्री समवशरण महामण्डल विधान से दिन प्रतिदिन धार्मिक बयार बह रही है। नित्य नियम प्रतिदिन आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों से वातावरण धर्म मय हो गया है। नित्य नियम पूजन भक्ति के साथ ही सांध्यकालीन बेला में प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप शास्त्री के आचार्यत्व में प्रतिदिन सुमधुर संगीत के साथ भक्ताम्बर दीप मलिका का पाठ कर 48 दीपों का प्रज्वलन सौभाग्यशाली भक्तों द्वारा किया जा रहा है। वहीं आचार्यश्री विशद सागर के धर्म संबोधन से भक्तों में धर्म के प्रति श्रद्धा भक्ति का जागरण हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular