HomeUttar PradeshLalitpurयातायात पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान

यातायात पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान

हाइवे पर ओवर स्पीड टेस्ट, प्रमुख चौराहों, तिराहों, स्थानों पर चैकिंग
बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, स्टंटिंग व बिना लाइसेंस की हुयी जांच
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण कुमार मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एन.एच.-44 हाइवे पर स्पीड रडार गन से वाहनों के गति की जांच की गई और अनुमन्य गति सीमा से अधिक गति पाए जाने पर 30 वाहनों का एम.वी. एक्ट की सुसंगत धाराओं में चालान किया गया। वाहन चालकों, परिचालकों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया, जिसमें फॉग लाइट का क्रियाशील होना और उचित प्रयोग, हाई बीम लो बीम का उचित प्रयोग, लेन ड्राइविंग, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन न चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करना एवं त्यौहार आदि के दृष्टिगत ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवारी आदि न बैठाने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात जागरूकता अभियान चला कर प्रवर्तन की कार्यवाही के अंतर्गत 137 वाहनों का एम.वी. एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular