Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeItawaभाजपा संगठन ने संविधान गौरव अभियान चलाने का निर्णय लिया है- कमलावती...

भाजपा संगठन ने संविधान गौरव अभियान चलाने का निर्णय लिया है- कमलावती सिंह

इटावा। संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद इटावा संगठनात्मक प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर इन दिनों चल रही राजनीति के बीच भाजपा संगठन ने संविधान गौरव अभियान चलाने का निर्णय लिया है।इसके जरिए भाजपा देश की आम जनता तक बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के संघर्ष, संविधान निर्माण और कांग्रेस के द्वारा किए गए उनके साथ छल को पहुंचाने का काम करेगी। यह संविधान गौरव अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा।संविधान निर्माण के समय कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण पर जोर दिया था।लेकिन बाबा साहेब ने देश के प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार दिया।कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू,इंदिरा गांधी को उनके जीवित समय में ही भारत रत्न की उपाधि दे दी। लेकिन बाबा साहेब को इस उपाधि से वंचित रखा। वहीं मरणोपरांत उन्हें नई दिल्ली में दो गज जमीन भी नसीब नहीं होने दी।कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपने समापन उद्बोधन में जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि* बाबा साहेब ने कश्मीर में धारा 370 का भी विरोध किया था।ऐसी कई घटनाएं हैं,जो आम जनता के बीच जानी चाहिए।मोदी सरकार के कामों को गरीब,शोषित, वंचित वर्गों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।इस दौरान पार्टी एससी समाज के इन्फ्लूएंसर्स के साथ भी संपर्क साधेगी।उनसे ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’और बाबा साहब अंबेडकर के व्यक्तित्व और मोदी सरकार के कामों के बारे में कंटेंट पोस्ट करने के लिए कहा जाएगा।इसलिए भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में मंडल स्तर तक जाकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के उन सभी अनुच्छेद उनके लक्ष्य और उनके नीति सिद्धांतों को बताने का काम करेगी।
कार्यशाला का कुशल संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया,निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजय धाकरे,कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता,जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, कार्यक्रम सह-संयोजक व महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्या, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष उदयवीर दोहरे, युवा मोर्चा महामंत्री मोनू चौहान,किसान मोर्चा महामंत्री गोविंद दुबे,जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल,दीपक नाथ चौधरी,शिवकिशोर धनगर,विवेक भदौरिया,जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, डॉ ज्योति वर्मा,ममता कुशवाहा, चक्रेश जैन, रजत चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य सहित जिला पदाधिकारी,मोर्चाओ के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular