Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurमिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक दिन को बालाबेहट थाना की...

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक दिन को बालाबेहट थाना की प्रभारी बनीं भारती निरंजन

ललितपुर। शासन की मंशानुसार प्रदेश में चलाये जा रहे मिशन- शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में बालिकाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु उनमें आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से थाना बालाबेहट में मुलायम सिंह यादव इण्टर कॉलेज बालाबेहट की छात्रा सुश्री भारती निरंजन को थानाध्यक्ष बालाबेहट अजीत कुमार द्वारा स्वयं एक दिन का कार्यकारी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकारी थाना प्रभारी सुश्री भारती निरंजन द्वारा एक दिन के लिए थाना प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए उनके द्वारा थाना बालाबेहट में जनसुनवाई की। इस दौरान थाना बालाबेहट में आने वाली जनता के व्यक्तियों की समस्याओं को थानाध्यक्ष बालाबेहट के सहयोग से समझते हुए गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनकी समस्याओं को नियमानुसार/ प्रक्रिया अनुसार उचित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश- निर्देश दिए गए। तत्पश्चात् उनके द्वारा थाना बालाबेहट के निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर में भ्रमण कर, साफ -सफाई, व्यवस्थापन व थाना कार्यालय में अभिलेखों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ली गयी। थाने पर पुलिस द्वारा की जाने वाली विधिक कार्यवाहियों एवं थाना संचालन की गतिविधियों/व्यवस्थापन के बारे में गहनता से जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय के रजिस्टर के रख- रखाव, कम्प्यूटर-कक्ष में प्रथम सूचना रिपोर्ट के पंजीकरण, मालखाना, हवालात व  मेस आदि का भी निरीक्षण किया गया। एक दिन के लिये कार्यकारी थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त होने से सुश्री भारती निरंजन काफी उत्साहित रही। उनके द्वारा बताया गया कि इस अद्भुत क्षण से वह अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस कर रही है। इस दौरान उनके द्वारा यह भी बताया गया कि पुलिस निरंतर सेवारत रहकर समाज की भलाई के लिए कार्य करती है, परन्तु पुलिस द्वारा की जाने वाली मेहनत की जानकारी आम- जनता तक नही पहुंच पाने के कारण समाज में अधूरी जानकारी पहुंचती है। कार्यकारी थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किये जाने से बालिकाओं एवं महिलाओं में एक अच्छा संदेश गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular