Friday, October 31, 2025
spot_img
HomeMarqueeशिक्षको की समस्यायों का अबिलम्ब निस्तारण करें बी एस ए --विद्या सागर...

शिक्षको की समस्यायों का अबिलम्ब निस्तारण करें बी एस ए –विद्या सागर मिश्र जिलाध्यक्ष

उरई ( जालौन)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जालौन का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष विद्या सागर मिश्र के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन से मिला और जनपद में शिक्षक शिक्षकायो की समस्यायो से सम्बंधित 10बिन्दुओं का एक ज्ञापन दिया।
उन्होंने कहा जनपद की महेवा ब्लॉक के शिक्षको की प्रतिकूल प्रविष्टि की फाइल विगत दो बर्षो से मंडलीय निदेशक कार्यालय, सचिव कार्यालय द्वारा इधर उधर घुमाई जा रही है।जिसके कारण शिक्षकों का आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है। प्रतिकूल प्रविष्टि समाप्त करने का अधिकार बीएसए को है,इसलिये  अबिलम्ब निस्तारण किया जाये।16बर्षो से जिला कार्यालय में जमे अनिल कुमार गुप्ता बाबू को हटाने पर संगठन आपको धन्यबाद ज्ञापित करता है लेकिन उनसे सभी पटल के कार्य समाप्त अभी तक नही किये हैं।अबिलम्ब उनको हटाया जाए। बेतन निकालने के लिए जनपद का कार्यालय उस कथित बाबू पर निर्भर है। ये लेखा विभाग की नाकामी समझे या भ्रस्टाचार में लेखाधिकारी की संलिप्तता समझे जो उसको लेखा कार्यालय में सम्बद्ध किया जाता है, उन्होंने कहा कि हर जगह जुर्म के अनुसार दंड दिया जाता है लेकिन आपके कार्यालय में चाहे छोटी गलती हो चाहे बड़ी सभी को दंड समान दिया जा रहा है। छोटी गलती में रामपुरा ब्लॉक के पांच शिक्षक निलंबित किये गए यह न्याय के विपरीत है। उनको अबिलम्ब बहाल किया जाए।  जनपद में निरीक्षण कर्ताओं द्वारा शिक्षको का शोषण किया जा रहा है। निरीक्षण कर्ता के सामने उपस्थित हो गए शिक्षको का भी बेतन अवरुद्ध किया जा रहा है। उन्होंने कहा शिक्षको का अस्थाई बेतन बृद्धि बहाल की जाए। शिक्षको के  कई महीनों से प्रार्थना पत्र कार्यालयों में जमा हैं उनके एक दिन की बेतन कटौती के प्रार्थना पत्रों पर विचार कर एक दिन की बेतन कटौती बहाल किये जायें ।कुछ ब्लॉकों में कुछ  ए आर पी खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर शिक्षको का शोषण कर रहे ऐसे ए आर पी को चिन्हित कर अबिलम्ब  हटाया जाए।संज्ञान में आया है खण्ड शिक्षा अधिकारी कदौरा की आई डी ब्लॉक के दो शिक्षक चला रहे  तत्काल इस पर कार्यबाही की जाए नए ए आर पी का शीघ्र  चयन किये जाये।
प्रतिनिधि मंडल में सर्ब श्री निर्पेन्द्र सिंह बरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश जिला मंत्री, लालजी पाठक ब्लॉक अध्यक्ष जालौन,अखिलेश ब्यास ब्लॉक मंत्री नदीगांव,जिला संगठन मंत्री अरुण निरजन अमित सिंह सेंगर ब्लॉक उपाध्यक्ष, पवन  निरजन ब्लॉक संघर्ष समिति महेवा सन्तोष शुक्ला, अंकित मिश्रा, तरुण चतुर्वेदी,आलोक बाजपेयी, दीपक पटेरिया,अमित शर्मा देबेन्द्र पाल, देबेन्द्र सचान, रामकृष्ण त्रिपाठी,राघवेंद्र सिंह, संदीप कुमार,सुरेश प्रजापति राघवेंद्र सिंह,रूपेंद्र सक्सेना, रामकुमार कौशल सहित दो दर्जन पदाधिकारी, शिक्षक उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular