Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeLucknowअहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे सह सरकार्यवाह आलोक

अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे सह सरकार्यवाह आलोक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार 24 नवम्बर को गोमतीनगर विस्तार स्थित सीएमएस के सभागार में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के वंशज उदय राजे होलकर करेंगे। यह जानकारी सामाजिक समरसता विभाग के अवध प्रान्त के प्रमुख राजकिशोर ने दी।

राजकिशोर ने बताया कि विश्व में सनातन हिन्दू संस्कृति एवं भारतीयता का परचम लहराने वाली पुण्यात्मा पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह मनाने का संकल्प सुनिश्चित किया गया है। अहिल्याबाई होलकर के जीवन परिचय व उनके करणीय कार्यों के साथ ही इनके आदर्श की जानकारी नई पीढ़ी को हो सके इस निमित्त यह कार्यक्रम तय किया गया है। यह कार्यक्रम अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह समिति अवध प्रान्त की ओर से आयोजित है। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी।

उन्होंने बताया कि यहां पर अहिल्याबाई होलकर की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर अहिल्याबाई के जीवन पर आधातिर नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की जायेगी। संघ के सह सरकार्यवाह आलोक के हाथों अहिल्याबाई पर पुस्तक व फोल्डर का लोकार्पण भी किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular