बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव, भारी बारिश की आशंका

0
23

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के बाद, अगले तीन दिनों में यह चक्रवात का रूप ले सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार को चेतावनी दी है कि चक्रवात की वजह से तटीय इलाकों में तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 135 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इस चक्रवात का नाम ‘दाना’ रखा गया है, जो क़तर द्वारा प्रस्तावित किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह से ही उत्तर अंडमान सागर और उससे सटे पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुका है। यह क्षेत्र पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर 22 अक्टूबर तक निम्न दबाव में तब्दील होकर अगले 24 घंटों में चक्रवात का रूप ले सकता है। इसके चलते 23 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में इसके प्रभाव की संभावना जताई गई है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here